Let’s travel together.

रायसेन जिले में दिपावली से देवउठनी एकादशी: करोड़ो के पटाखों से होगी आतिशबाजी

0 137

दशहरे मैदान में सजी पटाखों की दुकानें; खरीददारी करने पहुंच रहे लोग

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।दिवाली पर्व को लेकर रायसेन शहर के दशहरे मैदान में पटाखा का बाजार सज गया है। वहीं लोग खरीदारी करने भी पहुंच रहे हैं। दिवाली से देवउठनी ग्यारस तक रायसेन जिले में हर रात रंगीन रोशनी से जग-मग होगी। अन्य व्यापार के साथ इस साल पटाखा बाजार में भी खरीददारी बधूम है। शहर के दशहरे मैदान में लगभग 50 दुकानें फटाखे की व्यापारियों ने लगाई है। जिसमें परंपरागत पटाखों के साथ ग्रीन पटाखा का भी स्टॉक व्यापारियों ने किया है।

इस बार कई तरह की फुलझड़ी अनार रस्सी बम रॉकेट चक्रीय सहित अन्य पटाखों की मांग ज्यादा है। पटाखा व्यापारी करण चुगानी जितेंद्र शर्मा ने बताया इस साल पटाखा बाजार में रेट का अंतर बहुत ज्यादा आया है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग पटाखा की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं ग्राहकों की डिमांड के अनुसार पटाखों की वैराइटी उपलब्ध कराई जा रही है।
दिवाली पर करोड़ो के पटाखों से होगी आतिशबाजी…

दीपावली पर्व से लेकर देवउठनी एकादशी छोटी दीवाली नतक जिले में लगभग करोड़ो रुपयों का पटाखे बिकने की संभावना है। व्यापारियों ने परंपरागत फटाखों के साथ ग्रीन फटाखा का भी स्टॉक किया है। इसकी मांग और स्टॉक कम है।लेकिन सरकारी आदेशों के अनुसार व्यापारी पर्यावरण की सुरक्षा का भी ध्यान रख रहे हैं। जिलेभर के 689 व्यापारियों ने फटाखा विक्रय के अस्थाई लाइसेंस लिए हैं। 149 लाइसेंस रायसेन के व्यापारियों ने लिए हैं।

689 आतिशबाजी व्यापारियों ने लिया लाइसेंस….
अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया ,तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल कस्बा पटवारी सीताराम आदिवासी ने बताया कि रायसेन के 149 व्यापारियों ने पटाखा लाइसेंस लिए हैं। इनके अलावा सिलवानी के 62, गोहरगंज के 22, औबेदुल्लागंज के 86, देवरी के 08, उदयपुरा के 39, बेगमगंज के 55, गैरतगंज के 59, बाड़ी के 38 बरेली के 82 और सुल्तानपुर के 38 व्यापारियों ने पटाखा लाइसेंस लिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811