Let’s travel together.

बिजली की डोरी डीपी से उतारने को लेकर मारपीट की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज

0 220

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना अंतर्गत बहेड़िया गांव में बिजली की डोरी उतारने को लेकर जमकर मारपीट की घटना हो गई। सलामतपुर थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बहेड़िया गांव में जीतू ठाकुर की किराना दुकान के सामने फरियादी कुंजीलाल कुशवाह पिता चेन सिंह कुशवाह निवासी बहेड़िया गांव के साथ आरोपी दशरथ सिंह यादव निवासी बहेड़िया ने गली गलौच करते हुए जमकर मारपीट कर दी। यह मारपीट की घटना बिजली ट्रांसफार्मर से डोरी उतारने को लेकर हुई है। पुलिस ने फरियादी कुंजीलाल कुशवाह की रिपोर्ट पर आरोपी दशरथ सिंह यादव पर अपराध क्रमांक 226/22 धारा 294, 323, 506 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं आरोपी दशरथ घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811