Let’s travel together.

64 करोड़ के बजट वाली थीम रोड पहली बारिश में जगह-जगह से उखड़ी

0 111

थीम रोड निर्माण में घटिया काम
– पीडब्ल्यूडी अफसरों के भ्रष्टाचार की खुल गई पोल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में 64 करोड़ की लागत से बनाई गई थीम रोड का घटिया काम पहली बारिश में सामने आ गया है। इस रोड का चार महीने पहले ही लोकार्पण किया गया था लेकिन घटिया काम और कमीशनखोरी के कारण यहां पर ठेकेदार ने निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती। निर्माणकर्ता एजेंसी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस पर कोई निगरानी नहीं की। 64 करोड़ का बजट ठिकाने लगाने के लिए मनमाना ढंग से निर्माण कार्य किया गया जिसके कारण इस सीजन की पहली बारिश में यह सड़क जगह-जगह से उखड़ गई हैं। इस थीम रोड का निर्माण गुना बायपास बड़ौदी से ग्वालियर बायपास 18 वी बटालियन तक किया गया था लेकिन इस घटिया काम की पोल खुल गई है।
निगरानी करने की बजाए खाया कमीशन-
सूत्रों ने बताया है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस रोड के निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया। संबंधित ठेकेदार ने यहां मनमाना काम किया। क्वालिटी वर्क पर जोर नहीं दिया गया। विभाग के अफसरों ने इस थीम रोड के निर्माण में ऐसा दावा किया गया था कि 30 साल तक के लिए यह रोड रहेगी लेकिन पहली बारिश में जरूर यह सड़क कई जगह से धसक गई। अब इस धसकी सड़क को सुधारने का काम किया जा रहा है और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का काम संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जिससे मामला दब जाए।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बचाव की मुद्रा में आए-
शिवपुरी में बड़ी मशक्कत के बाद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 64 करोड़ का बजट से इस थीम रोड के लिए मंजूर कराया। पूर्व में इसरोड के निर्माण का बजट काफी कम था लेकिन खेल मंत्री के प्रयासों से इसका बजट में वृद्धि की गई। वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार ने यहां पर घटिया काम किया। निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित मापदंड का पालन नहीं किया। इस सड़क के बडौदी के पास, गुरुद्वारा रोड के आगे, मारवाड़ी धर्मशाला के आगे, झांसी तिराहे के पास धसक जाने व डामर उखड़ जाने से इसके निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि ठेकेदार से सीवर खुदाई वाले हिस्सों में सही काम नहीं किया। गिट्टी वर्क सही नहीं किया व डामर घटिया डाला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811