Let’s travel together.

विधायक रामपाल सिंह राजपूत की अगुवाई में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले निर्वाचित जन प्रतिनिधि

0 239

मुख्यमंत्री में भेंट कर की क्षेत्र के विकास की चर्चा

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विधायक रामपाल सिंह राजपूत की अगुवाई में जनपद पंचायत व नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भोपाल पहुचें तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर नगर व क्षेत्र के विकास की चर्चा की ।जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष बाबू पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक व उपाध्यक्ष निशा संतोष सोनी, सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुचें। तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वल्लभ भवन में सौजन्य भेंट की ।

इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया तथा कृषि व वन प्रधान क्षेत्र होने के चलते उधोग स्थापित किए जाने की संभावना बताई। नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को नगर परिषद के पास स्थाई उपयंत्री ना होने की जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि उपयंत्री ना होने के कारण नगर में विकास की गाथा नही लिखी जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर विकास की कार्य योजना भी बताई। जन प्रतिनिधियो की बात को गंभीरता से सुन कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुनियोजित विकास की योजनाए बनावे। क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नही आने दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी,उपाध्यक्ष मयंक पटेल, मोनू मतांबर आदि विशेष रुप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811