Let’s travel together.

विकास कार्यों को लेकर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात

0 208

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की इस मुलाकात के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई इसके अलावा कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की।
दिल्ली में इस मुलाकात के बाद विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कृषि मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर कूनो नदी पर 6000 करोड़ की लागत से बनने बाली डेमों की श्रंखला के बारे में चर्चा की। यह अभी प्रदेश के जल संसाधन विभाग में स्वीकृति हेतु प्रचलन में है जिससे पांच विधानसभा कोलारस, शिवपुरी, पोहरी,विजयपुर, बम्होरी के 600 ग्रामों को नहर से सिंचाई हेतु पानी मिलेगा जिसमें कोलारस के 194 ग्राम सम्मिलित हैं। साथ ही अम्हारा से खतौरा, बिजरोनी, बदरवास होकर नैनागिर तक CRF योजना से प्रस्तावित 68 km लंबाई की सड़क के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं अनेक विकास कार्यो को गति देने पर चर्चा हुई। दिल्ली दौरे में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश गुप्ता गेंडा भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811