Let’s travel together.

अमित शाह ने किया जयविलास पैलेस स्थित म्यूज़ियम में “गाथा स्वराज की” प्रदर्शनी का उद्घाटन

0 121

ग्वालियर।।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने जयविलास पैलेस स्थित म्यूज़ियम में “गाथा स्वराज की” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी शर्मा, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, श्री हितानंद शर्मा सहित ग्वालियर संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह, ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, आयुक्त नगर निगम श्री किशोर कान्याल उपस्थित रहे।


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने जय विलास पैलेस स्थित म्यूज़ियम में “गाथा स्वराज की” प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में देश के प्रमुख मराठा शासक सिंधिया, गायकवाड़, होल्कर, नेवालकर, भौंसले और पंवार जैसे तीस मराठा रियासतों के बारे में उल्लेख किया गया है। उद्घाटन के पश्चात केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने म्यूज़ियम का अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ दरबार हॉल देख-कर उसकी तारीफ़ की। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जयविलास पैलेस स्थित म्यूजियम का अवलोकन करने के पश्चात विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा।


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के जयविलास पैलेस पहुँचने पर उनकी अगवानी केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811