Let’s travel together.

15 दिन से फरार अड़ीबाज आया पुलिस गिरफ्त में, रायसेन न्यायालय ने भेजा जेल

0 183

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी पुलिस ने एक अड़ीबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। ये आरोपी लगभग 15 दिन से फरार था।आरोपी को गिरफ्तार करने में दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक अतुल शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में 19 सितंबर को आरोपी अंकित उर्फ मलिंगा द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट व अड़ीबाजी कर शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। आरोपी द्वारा व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी में धारा 294, 323, 327, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी 15 दिन से फरार था और आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी दीवानगंज क्षेत्र में तालाब के पास घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लिस्टेड गुंडा है। इसके पूर्व में भी आरोपी पर तीन चार मामले चल रहे हैं। आरोपी की लगातार शिकायतें पुलिस चौकी में आती रहती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811