Let’s travel together.

चैतन्य देवियों की झांकी के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

0 131

तारकेश्वर शर्मा रायसेन बम्होरी

नवरात्रि के पावन पर्व पर चैतन्य देवियों की झांकियां इन झांकियों में कन्याओं को देवियों के रूप में सजाया जाता है। वैसे तो भारत त्योहारों का देश है पर केवल नवरात्र ही एकमात्र ऐसा पर्व है जो वर्ष में दो बार मनाया जाता है। यह त्यौहार महाशक्ति के नव रूपों से प्रेरणा पाने का समय है। माँ के यह नव स्वरुप शक्ति के महत्त्व और कर्त्तव्य पर आधारित हैं।


नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य को लेकर ब्रह्मकुमारी साध्वी बी. के.मोहिनी दीदी ने बताया कि भारत में परम्परागत तरीके से नवरात्र मनाया जाता है। नवरात्र का भावनात्मक अर्थ है दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और नवरात्र का आध्यात्मि अर्थ है नव या नए युग में प्रवेश करने से ठीक पहले की ऐसी घोर अंधियारी रात्रि, जिसमें शिव, अवतरण लेकर मनुष्यात्माओं के पतित अवचेतन मन (कुसंस्कार) का ज्ञान अमृत द्वारा तरण (उद्धार) कर देते हैं। अवतरण अर्थात्‌ अवचेतन का तरण। ऐसी तरित-आत्माएं फिर चैतन्य देवियों के रूप में प्रत्यक्ष हो कर कलियुगी मनुष्यों का उद्धार करती हैं।इस प्रकार पहले शिवरात्रि होती है, फिर नवरात्रि और फिर नवयुग आता है। मां दुर्गा को शिव-शक्ति कहा जाता है। हाथ में माला भी दिखाते हैं। माला परमात्मा के याद का प्रतीक है। जब परमात्मा को याद करेंगे तो जीवन में सामान करने की शक्ति, निर्णय करने, सहन करने, सहयोग करने इत्यादि अष्ट शक्तियां प्राप्त होती हैं। इसलिए दुर्गा को अष्ट भुजा दिखाते हैं। इस तरह नौ देवियों की आध्यात्मिक रहस्यों को धारण करना ही नवरात्रि पर्व मानना है। वर्तमान समय स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा इस कलियुग के घोर अंधकार में माताओ -कन्याओं द्वारा सभी को ज्ञान देकर फिर से स्वर्ग की स्थापना कर रहे हैं।


इस दौरान विभिन्न परिधानों में लोगों ने झांकी से मनमोह लिया। साथ ही झांकी के माध्यम से लोगों को कई संदेश दिया।
विदित हो कि यह झांकी 29 सितम्बरसे 01अक्टूबर तक संध्या 8 बजे से रात्रि 11बजे तक प्रस्तुत किया जाएगा। चेतन देवी की झांकियों को देखने के लिए बम्होरी कस्बे के आसपास के क्षेत्र के सहित काफी संख्या में लोगों ने झंकी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811