Let’s travel together.

बिजली विभाग की मनमानी: एक दर्जन से ज्यादा गांव की काट दी लाइट, परेशान ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

0 110

ग्रामीण बोले-चालू करवा दो हमारी बिजली लाइन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव की लाइट विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने काट दी है। गांव की बिजली काट दिए जाने के बाद परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पर आकर यहां पर कलेक्टर से गुहार लगाई और बिजली सप्लाई बंद होने से जो परेशानी ग्राम वासियों को हो रही है उससे कलेक्टर को अवगत कराया।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए कोलारस विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव की लाइट काट दी है।लाइट ना होने से उनके नियमित रोजाना के जो कार्य हैं वह प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों को पढ़ने में दिक्कत आ रही है बिजली न होने से बरसात के मौसम में उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित करें कि जो लाइट गई है वह बहाल की किया जाए। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के मड़ीखेड़ा, कार्या,खरई, राई के एक दर्जन से ज्यादा गांव में बिजली सप्लाई बंद है। वहीं दूसरी ओर बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जिन गांव की लाइट काटी गई है वहां पर विद्युत बकाया राशि काफी अधिक हो गई है। ग्राम के लगभग 90% विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है इसलिए लाइट काटी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811