सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी
स्वास्थ्य मंत्री के सांची पहुंचने पर उनसे भेंट कर पूर्व पार्षद ने पत्र सौंपते हुए नगर के प्रमुख चोराहे पर गुलाब पार्क की मांग की।
जानकारी के अनुसार आज नगर में एक कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी से पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने भेंट की तथा उन्हें एक पत्र सौंपते हुए मांग की कि नगर के वार्ड नं 15 में पूर्व में गुलाब पार्क हुआ करता था जिसमें लोग आनंद उठाते थे परन्तु वह पूरी तरह उजड गया । जबकि नगर की आबादी लगभग 15 हजार पहुंच गई है तथा बाहरी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है नगर के प्रमुख चौराहे को सुंदरता प्रदान करने के लिए गुलाब पार्क का पुनः पुनर्निर्माण किया जाये। तथा इस पार्क में बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था की जाये एवं बैठने की व्यवस्था की जाये साथ ही पार्क में फूलदार पौधे रोपे जाये एवं इनकी सुरक्षा व व्यवस्था के लिए माली की व्यवस्था की जाये। तथा पार्क के लिए समतलीकरण कार्य किया जाये साथ ही पार्क की सुरक्षा के लिए चारों ओर से तारफेग्सिंग की जाये एवं पार्क में प्रवेश हेतु सुंदर द्वार निर्मित कराया जाये। जिससे पार्क का आनंद बच्चे बृद्ध एवं पर्यटकों को मिल सके इस हेतु शीघ्र राशि आवंटित कर पार्क निर्माण किया जाये जिससे चौराहे की सुंदरता में इजाफा हो सके। इस अवसर पर जायसवाल के साथ कुछ पार्षद सहित नारायण सिंह पाल आर एस यादव सुरेंद्र सिंह जाट सहित अनेक लोग उपस्थित थे।