Let’s travel together.

बाबा काशी विश्वनाथ के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने यात्रियों के जत्थे को किया रवाना

0 195

अनुराग शर्मा सीहोर
नगर पालिका परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों के जत्थे को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पालिका के सीएमओ और सभी पार्षदों की मौजूदगी में रवाना किया गया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रियों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बाबा काशी विश्वनाथ यात्रा हेतु नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राठौर और सभी पार्षदों ने पुष्पमाला से सम्मानित कर रवाना किया और देवाधिदेव महादेव आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय बनाएं, यही प्रार्थना है। इस जनहितकारी कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार काशी के लिए सीहोर से बुधनी बस से नगर के 50 यात्रियों को रवाना किया गया है। बुधनी से स्पेशल ट्रेन के द्वारा यात्रियों को बाबा काशी के दर्शन होंगे। इस मौके पर यात्रियों के परिजन भी यहां पर मौजूद थे।


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों में बहुत उत्साह देखा गया। यात्रियों को छोड़ने आने वाले भी काफी उत्साहित थे। यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना था कि उनके द्वारा फार्म भरा गया था फिर इस यात्रा में उनका नाम आया, उन्होंने कहा कि हम सभी बाबा काशी यात्रा पा जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना हम जैसे वृद्ध लोगों के लिए काफी राहत देने वाली यात्रा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811