Let’s travel together.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक को सौंपा सागर और दमोह जिले का प्रभार

0 143

-दमोह में निधि श्रीवास्तव व सागर में अभिषेक बिलगैया करेंगे सहयोग

-प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं को सौंपे जिलों में प्रभार
-कमलनाथ के निर्देश पर मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने जारी की सूची

दमोह से धीरज जॉनसन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर जिलांे में मीडिया के माध्यम से पार्टी को और अधिक गतिशील बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं को जिलों में जिम्मेदारी सौंप जिला प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत ही प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक को सागर और दमोह जिले का प्रभारी बनाया गया है। दमोह जिले में उनके सहयोग के लिए निधि श्रीवास्तव व सागर जिले में अभिषेक बिलगैया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि नियुक्त किए गए जिला प्रभारी संबंधित जिलों में मीडिया से समन्वयक स्थापित कर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति उसके प्रचार-प्रसार के हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्षों और पार्टी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों से तादात्म स्थापित कर पार्टी की मजबूती के लिए सहयोग करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले धरना, प्रदर्शन, आंदोलन एवं विभिन्न गतिविधियों का समुचित प्रचार-प्रसार मीडिया के माध्यम से करेंगे। मिश्रा ने कहा कि जिलों में नियुक्त मीडिया प्रभारी स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर स्थानीय मीडिया, ट्वीट, फेसबुक पर सक्रियता से उठायेंगे। वहीं स्थानीय समस्याओं, घटित होने वाली घटनाओं पर पैनी निगाह रखते हुए जनहित में भाजपा के खिलाफ मीडिया में अपनी बात रखेंगे, मिश्रा ने कहा कि जिन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं को जिलों का प्रभारी सौंपा गया है, वे हैं:- मृणाल पंत-धार-झाबुआ, अवनीश बुंदेला-टीकमगढ़-निमाड़ी, स्वदेश शर्मा-भिंड-ग्वालियर, मिथुन सिंह अहिरवार-रायसेन-विदिशा, राम पांडे-ग्वालियर-मुरैना, आनंद जाट-सीहोर-देवास, अजीत सिंह भदौरिया-शिवपुरी-गुना, सिद्धार्थ राजावत-दतिया-मुरैना, श्रीमती दीप्ति सिंह-खंडवा-बुरहानपुर, अभिनव बरोलिया-सिवनी, रोहित नायक-पन्ना-सतना, संजय महेन्द्र-अशोकनगर-श्योपुर, विक्की खोंगल- बालाघाट-मंडला, अवनीश भार्गव-शहडोल-अनूपपुर, केदार सिरोही-बैतूल-हरदा, कुंदन पंजाबी-नरसिंहपुर, जितेद्र मिश्रा-डिंडौरी, संतोष सिंह परिहार-रीवा-सीधी, संतोष सिंह गौतम-इंदौर-उज्जैन, आनंद तारण-सीहोर, *डॉ संदीप सबलोक-सागर-दमोह,* राजकुमार केलू उपाध्याय-होशंगाबाद, योगेश यादव-आगर मालवा-खरगौन, विक्रम खंपरिया-कटनी जबलपुर, अपराजिता पांडे-राजगढ़-शाजापुर, देवाषीश जरारिया-छतरपुर, अमिताभ अग्निहोत्री-उमरिया, अनुराधा सिंह-भिंड, *अभिषेक बिलगैंया-सागर,* रवि वर्मा-सिंगरौली-शहडोल, रेवतीरमण राजूखेड़ी-रतलाम-बड़वानी, सुश्री पूजा चौकसे-इंदौर, पंकज शर्मा-रतलाम, आर.पी. सिंह-ग्वालियर, अमित तावडे-अशोकनगर, सुश्री दीप्ति पांडे-छतरपुर, *सुश्री निधि श्रीवास्तव-दमोह,* प्रशांत गुरूदेव-राजगढ़ और फिरोज सिद्दीकी-नर्मदापुरण।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811