Let’s travel together.

हर महीने मनाया जाएगा अन्नोत्सव, हितग्राहियों को मिला अनाज

0 217

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नगर की हिंदुस्तान शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया नगर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वृज गोपाल सोनी , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह राजपूत, सीएमओ श्यामसुंदर तिवारी, पार्षद हरिराम पटेल, अनिल सेन, मुरली पटेल, दिनेश तिवारी, के द्वारा हितग्राहियों को 10-10 किलो अनाज वितरित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल जैसी आपदा की घड़ी में केंद्र व राज्य सरकार को हर वर्ग की चिंता रही ।

सरकार ने जनता के साथ खडे रह कर हर वर्ग तक राहत पहुंचाने का कार्य किया सरकार की प्राथमिकता थी कि भोजन हर व्यक्ति की पहली जरूरत है इसलिए ऐसी व्यवस्था की गई कि कोरॉना जैसी महामारी के दौरान भी गरीबो को भोजन की समस्या का सामना ना करना पड़े अन्नोत्सव शासन की मंशा अनुसार हर महीने मनाया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को अनाज वितरित किया जाएगा। हिंदुस्तान शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 813 हितग्राही शासन की योजना का लाभ ले रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811