Let’s travel together.

भगवान की निकली पालकी, जयकारों से गुंजा नगर

0 146

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में भगवान पालकी में विराजमान होकर जलविहार के लिए निकले। श्रवण द्वादशी के दिन नगर के राम नारायण मंदिर, बिहारी जी मंदिर एवं जगदीश स्वामी मंदिर के भगवान पालकी में विराजमान होकर शाम 4:00 बजे से नगर के मुख्य मार्ग इतवारा बाजार, बुधवारा बाजार, पाठकार मोहल्ला, मेन बस स्टैंड से होते हुए महेंद्र सागर तालाब पहुंचे। भगवान की पालकी के आगे आगे बैंड बाजों के साथ बजरंग दल अखाड़ा एवं रामराजा व्यायामशाला के अखाड़ों के कलाकार अपने कर्तव्यों के साथ भगवान की पालकी के आगे चलते रहे।

बजरंग मंडल के संगीत कलाकारों के द्वारा भगवान के भजन के साथ नित्य करते हुए लोग अपने भक्ति में मग्न दिखे। पंडित बृज किशोर दुबे ने बताया कि श्रवण द्वादशी के दिन नगर की तीनों मंदिरों के भगवान पालकी में विराजमान होकर नगर में भ्रमण करते है। श्री दुबे ने बताया कि कथाओं के अनुसार भगवान भादो के महीने में हरियाली देखने के लिए निकलते हैं भगवान की पालकी का नगर में भ्रमण होने के बाद महेंद्र सागर तालाब पहुंचकर नौका बिहार होता है नगर में जगह-जगह भगवान की पालकी की आरती भक्तों द्वारा की जाती है इस शोभायात्रा में नगर के सभी हिंदू समाज के लोग शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करते हैं जलविहार होने की तदोपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811