Let’s travel together.

सांचेत में आंगनवाड़ी में पोषण माह के तहत गोद भराई का आयोजन

0 187

सतीश मैथिल साँचेत रायसेन

क़स्बा सांचेत में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई. इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गई. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजबई सेन ने बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के आखिरी दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के विषय में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है.
माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए. बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ मृत्यु दर में कमी भी लाता है.
महिलाओं को बताया कि गर्भ के आखिरी महीनों में शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इस दौरान आहार में प्रोटीन,विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा का होना जरूरी होता है. आंगनबाडी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को मासिक पुष्टाहार भी वितरित किया जाता है.


इसके अलावा महिलाएं अपने घर में आसानी से उपलब्ध भोज्य पदार्थों के सेवन से भी पोषण का ख्याल रख सकती हैं. हरी साग-सब्जी, सतरंगी फल, दाल, सूखे मेवे एवं दूध के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है. कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया गया. इस दौरान गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ सुपर्बाइजर फरीदा बेगम कार्य कर्ता राजबाई सेन, हॉस्टल वॉर्डन आभा शर्मा शिक्षिका प्रेमलता पंथी कुसुम प्रजापति, मुन्नी बाई चिड़ार पुष्पा बाई, नरबदी बाई आदि महिलाए उपस्थित थी इस अवसर पर गाँव से कुपोषण मिटाने की शपथ ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811