Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में अंडे का फंडा नहीं चलेगा, इसे किसी भी हालत में चलने नहीं देंगे-नरोत्तम मिश्रा

0 220

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से बाल आश्रय और संप्रेषण गृहों में बच्चों को खाने में अंडा और चिकन देने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अंडे का फंडा नहीं चलेगा। इसे किसी भी हालत में चलने नहीं देंगे। इसकी किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। इस विषय में भ्रम की स्थिति है। इस संबंध में कोई प्रस्ताव सरकार के पास लंबित नहीं है। और इस तरह की बात को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।

खास बात तो यह है कि इस संबंध में विभाग की तरफ से बाल आश्रय और संप्रेषण गृहों में अंडा और चिकन परोसने की अधिसूचना भी 25 अगस्त को जारी हो गई है। जिसमें प्रत्येक बाल देखभाल संस्थान को बताए अनुसार सुझाए गए न्यूनतम पोषण मानक और आहार पैमाने को सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इसकी सूची के अनुसार खाद्य पदार्थों में सप्ताह में एक बार 115 चिकन और सप्ताह में चार दिन अंडे के अलावा खाद्य पदार्थ जैसे दाल, राजमा, चना, दूध और सब्जियां शामिल है।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर सरकार के नोटिफिकेशन और गृहमंत्री के बयान पर तंज कसा है। सलूजा ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री आमने-सामने हैं। शिवराज सिंह के अधीन आने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 अगस्त को ही किशारों को अंडा चिकन देने का गजट नोटिफिकेशन किया जा चुका है। गृहमंत्री ऐसे किसी निर्णय से मना कर रहे हैं?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बाबा महाकाल एवं बाबा कालभैरव का किया दर्शन-पूजन     |     देवउठनी एकादशी पर गन्ना दुकानदारों को राहत, दो दिन की तहबाजारी शुल्क मुक्त किया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811