Let’s travel together.

रायपुर कलेक्टर ने वैक्सीनेशन कार्य मे तेजी लाने के दिये निर्देश

0 600

सुरेन्द्र जैन रायपुर

रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वेक्सिनेशन कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में पेंसनर्स को यथाशीघ्र कोरोना टीका लगाने के निर्देश दिए।जिले में कोरोना का पहला टीका लगवा चुके लोगो की ट्रेसिंग कर उन्हें कोरोना दूसरा डोज़ लगवाने के लिए प्रेरित करें।ऐसे लोगो को निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में दूसरा डोज़ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों का कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग तत्परता से किया जाय तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई छुटे नही। जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तर की स्थिति के लिए govthealth.cg.gov.in पर जानकारी ली जा सकती है।

बैठक में होम आइसोलेशन, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग,अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था,बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच, शासकीय अस्पतालों में बैड एवं दवाइयां की उपलब्धता सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सर्वश्री गोपाल वर्मा,श्री बी सी साहू सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811