Let’s travel together.

रिटायरमेंट के बाद भी चौबे जी स्वस्थ और शरीर से फिट है :अति. पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा

0 327

सत्येंद्र जोशी

रायसेन में आज एएसआई राम कृपाल चौबे का रिटायरमेंट कार्यक्रम हुआ

रायसेन। पुलिस विभाग में 40 साल अपनी सेवाएं देने के बाद राम कृपाल चौबे एएसआई के पद से रिटायरमेंट हुए। उनके रिटायरमेंट पर आज पुलिस कंट्रोल रूम में विदाई पार्टी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने कहा कि 62 साल की उम्र में भी श्री चौबे पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं। मैं उनके सफल कार्यकाल की प्रशंसा करता हूं। मैंने रायसेन में उन्हें कार्य करते देखा है। काफी शानदार तरीके से उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।

एएसपी श्री मीणा ने कहा कि श्री चौबे जी ने ऐसे विषम परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दी हैं जब इतनी सुविधाएं नहीं होती थीं। उन्होंने रिटायरमेंट पर बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही उनका जीपीएफ आदि पेंशन संबंधी कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जितनी सैलरी इन्हें मिल रही थी उससे आधी पेंशन उन्हें हमेशा मिलती रहेगी जिससे वह अपना जीवन अच्छे से परिवार के साथ गुजार सकते हैं। श्री मीणा ने कहा कि अभी आप काफी स्वस्थ हैं और मुझे खुशी है कि आपके माता-पिता भी हैं। मैं तो चाहूंगा कि आप समाज सेवा में अपना कदम रखें और नगर सुरक्षा समिति आदि कई ऐसे अवसर हैं। जहां पर आप अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को एसडीओपी अदिति सक्सेना, नगर निरीक्षक आशीष सप्रे, एजेके थाना टीआई रवि शर्मा, टीआई श्री अमरीश बोहरे ने भी संबोधित किया। इससे पहले सभी ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके अच्छे कार्यकाल की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि एएसआई श्री चौबे रायसेन के अलावा देवनगर गैरतगंज बाड़ी बरेली में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं उन्होंने अपने अच्छे कार्यकाल के दौरान अपराधियों की धरपकड़ आदि कई अनेक प्रशंसनीय कार्य किए हैं। जिस पर पुलिस महकमे ने उनकी प्रशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811