Let’s travel together.

स्टैंडअप कॉमेडियन उदय दाहिया का भोपाल में हुआ सम्मान

0 252

भोपाल।अपने निजी प्रवास पर भोपाल आए स्टैंडअप कॉमेडियन, टीवी सीरियल और फिल्मों में भी अभिनय करने वाले कलाकार उदय दाहिया का भोपाल में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया।

द नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष आर के दादोरिया, वरिष्ठ सलाहकार अभिनेत्री मीनू सिंह, प्रांतीय महासचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रवक्ता सुनील सोन्हिया ने संगठन की ओर से उदय का सम्मान किया गया वहीं एडमायर थियेटर ग्रुप की निर्देशिका सिंधु धोलपुरे एवम उनकी टीम ने शहीद भवन में आयोजित नाट्य प्रदर्शन के दौरान उदय दाहिया को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

साथ ही फ्लाइंग फेयरी थियेटर ग्रुप के निदेशक डॉ आज़म ख़ान एवम उनकी टीम ने भी स्वागत किया उल्लेखनीय है उदय दाहिया मध्य प्रदेश के पिपरिया शहर के निवासी हैं पिछले 17 वषों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं स्टार प्लस का मशहूर प्रोग्राम द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले और दूसरे पार्ट में उदय फाइनल में पहुंचे थे जहां उनका मुकाबला राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल, अहसान कुरेशी, भगवंत मान जैसे कलाकारों से हुआ था ।

उदय दाहिया ने फिल्म कड़के कमाल के, भावनाओं को समझो, मिलता है चांस लक बाय चांस मै अभिनय किया है वहीं टीवी सीरियल लापतागंज, ये चंदा कानून है, पहचान कोन आदि में भी अभिनय किया है एक वेब सीरीज प्रॉब्लम नो प्रॉब्लम में भी अभिनय किया है अभी फिलहाल फिल्मसिटी के वॉलीवुड पार्क में अतिथि कॉमेडियन के रुप में अपनी कॉमेडी के जलवे बिखेर रहे हैं इस अवसर पर सुप्रसिद्ध अभिनेता राजीव वर्मा जी से भी उनकी मुलाकात हुई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811