Let’s travel together.

कम्प्यूटर सेंटर सांची की छात्राओं ने किया नायब तहसीलदार का सम्मान

0 304

देवेंद्र तिवारी सांची

सांची क्षेत्र में अतिवर्षा तथा बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रकोप से पीड़ितों को रात दिन अपने अमले के साथ जुटकर सांची नायब तहसीलदार ने सहायता पहुंचाई वह सराहनीय कदम रहा इस सराहनीय कार्य को देखते हुए सांची कम्प्यूटर सेंटर की छात्राओं ने उनका शाल श्रीफल फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया ।
हाल ही में अतिवर्षा से क्षेत्र भर में लगातार भारी बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया था तथा लोगों को भूखे प्यासे रहने की नौबत आ गई थी इस बाढ़ से न केवल घर बर्बाद हो गये थे बल्कि लोगों को चारों ओर से पानी ने घेर लिया था तथा किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी लोग बाढ़ में फंसकर रह गए थे तब नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने अपने अमले के साथ रात दिन बिना बारिश की व अपनी जान की परवाह किए बगैर बाढ़ पीड़ितों की सहायता का बीड़ा उठाया तथा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई ख़तरे में पीड़ितों को नाव की मदद से बाहर निकाला गया तथा उनके भोजन पानी कपड़ों की व्यवस्था की गई तथा पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया एवं अपने अमले को तत्काल सर्वे कराकर सहायता राशि उपलब्ध कराई गई जब लोग इस बाढ़ से भयभीत हो गए थे तब ऐसी स्थिति मे महिला होते हुए भी अपनी जान की परवाह किए बगैर पीड़ितों की मदद का बीड़ा उठाया तथा सफलतापूर्वक पीड़ितों की मदद कर उन्हें तत्काल मुआवजा वितरित कराया गया जिससे उनके इस कार्य की क्षेत्र भर में प्रशंसा हो रही है इसी सेवा को देखते हुए सांची कम्प्यूटर सेंटर की छात्राओं ने इस सफलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर शाल श्रीफल वह फूल मालाओं से उनका सम्मान किया । बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव मुख्य रूप से संग्राम पुर जमुनिया सरार नींनोद पिपरिया खुर्द बिलोरी माची नागोरी कुआं गांव नोनाखेडी कमापार मढ़ा मढवाई सहित अनेक गांवों में बाढ ने कहर बरपाया था तथा गुलगांव सहित अन्य गांवों में गिरे मकानों का स्वयं सर्वे कराया गया तथा निरीक्षण कर सहायता पहुंचाई गई । इस अवसर पर समाज सेवी वह पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल राजकुमार राजपूत कम्प्यूटर सेंटर संचालक सौरभ राजपूत मुस्कान राजपूत राधा वंदना मेघा सुहैल सहित अनेक छात्राएं शामिल थीं इस अवसर पर श्रीमती साहू ने सभी छात्राओं को पढ़ाई की तरफ ध्यान देने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की हिदायत दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811