अभिषेक असाठी बक्सवाहा
बमनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना प्रभारी राज कपूर बघेल द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है क्षेत्र मैं लगातार आरोपियों की धरपकड़ से दहशत का माहौल बना हुआ है छतरपुर एसपी सचिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा निरंतर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है कुछ समय पहले चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस द्वारा बड़ागांव से पकड़ा है जानकारी के अनुसार हनुमत (24)पिता राजाराम लोधी निवासी बड़ागांव जिला टीकमगढ़ को चोरी गए ट्रैक्टर ट्राली के साथ बड़ा गांव के वार्ड नंबर 5 से धर दबोचा आरोपी को बड़ा मलहरा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया इस कार्रवाई में बमनोरा चौकी प्रभारी राज कपूर सिंह बघेल एवं आरक्षक हरीश की मुख्य भूमिका रही।