Let’s travel together.

स्मैक की गिरफ्त में शिवपुरी

0 131

– जिले भर में फैल रहा है जहरीला नशा

– युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की युवा पीढ़ी इस समय पूरी तरह से स्मैक की गिरफ्त में दिखाई दे रही है, यह जहरीला नशा जिले भर में बड़ी ही आसानी के साथ बेचा जा रहा है और पुलिस सिर्फ और सिर्फ तमाशबीन की मुद्रा में खड़ी हुई दिखाई दे रही है, यह स्थिति उस समय है जबकि यहां पर स्मैक के ओवरडोज के कारण मौतों का सिलसिला भी चल निकला है, पूर्व में यहां पर स्मैक के ओवरडोज के कारण हुई एक युवती की मौत के बाद हड़कंपपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई थी, जिस समय यह घटना घटित हुई थी। उस समय जिले की कमान आईपीएस विवेक अग्रवाल के हाथ में थी, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस काले कारोबार में सलिप्त कई वर्दीधारियों को भी कार्रवाई की जद में लिया था लेकिन उनके यहां से जाते ही आज हालात बदल चुके हैं।

पुलिस को करना होगी कड़ी कार्रवाई-

शिवपुरी से विवेक अग्रवाल की रवानगी हुई तो उसके बाद एक बार फिर स्मैक का कारोबार इस हद तक चल निकला कि वह आज तक थमने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि समय समय पर शिवपुरी की कमान संभाल रहे पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा भी अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है लेकिन पुलिस अभी तक इस जहरीले नशे को शिवपुरी से समाप्त करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
पूर्व में आ चुके हैं कई मामले-
पिछले दिनों फिजिकल थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली थी, इस मामले में भी संभावना जताई जा रही थी कि उक्त व्यक्ति की मौत स्मैक के कारण हुई है, लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी शिवपुरी में आज भी स्मैक के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिली। फिजिकल थाना क्षेत्र की बात करें तो यहां पर भदैयाँकुण्ड छत्री क्षेत्र के नर्सरी एरिए में युवा पीढ़ी को आसानी के साथ जहरीले नशे स्मैक का डोज लेते हुए देखा जा सकता है।

स्मैक के ओवरडोज़ से हुई थी एक युवती की मौत –

विगत वर्ष शिवपुरी में स्मैक के ओवरडोज़ के कारण एक युवती की मौत हो गई थी, इस युवती ने नशा अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया था, जिसे ओवरडोज होने के कारण हालत बिगड़ने पर इसके दोस्त टैक्सी में रखकर युवती को कृष्णपुरम कॉलोनी क्षेत्र में छोड़कर भाग खड़े हुए थे, पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था, साथ ही इसके अलावा कथिततौर पर स्मैक के कारोबार से जुड़े वर्दी धारियों पर भी कार्यवाही की गई थी, जिन्हें जिले से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, बावजूद इसके पुलिस ने सबक न लेते हुए स्मैक के नशे पर लगाम कसना भी मुनासिब नहीं समझा और आज स्मैक पूरी तरह से शिवपुरी में फैला हुआ दिखाई दे रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाल्मीक चौक में आज होगी विशाल महाआरती     |     पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार     |     मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल-जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, चार IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी     |     50 किलोमीटर पैदल चलकर हरसिद्धि माता के दर्शन करने निकले अंबाडी के 8 युवा     |     जमुनिया में निकली भव्य चुनरी यात्रा, माता रानी को अर्पित की चुनरी     |     अष्टमी पर मंदिरों और झांकी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, घर-घर कन्या भोज     |     पिपरिया में दिल दहला देने वाली वारदात पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान     |     उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट टूटे, लाखों की संपत्ति असुरक्षित     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जयंती कुंज रीवा में आयोजित वन गौरव सम्मेलन में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811