उदयपुरा रायसेनश्रीरामचरितमानस विद्यापीठ द्वारा नगर में चल रहे सत्संग, सेवा, सिमरन, कार्यक्रम अंतर्गत मानस यात्रा का सत्संग कार्यक्रम ब्रह्मा नगर में आयोजित किया गया ।आयोजक संतोष अग्रवाल द्वारा अपने निज निवास पर उत्साह पूर्वक विद्वानों का पुष्पमाला से स्वागत किया मानस ग्रंथ पूजन के पश्चात सत्संग सभा आयोजित की गई ,जिसमें किष्किंधा कांड के वर्णित प्रसंग श्री राम जी अपने छोटे भाई लक्ष्मण जी से वर्षा काल में भक्ति, वैराग, राजनीति और ज्ञान की कथाएं कहते हैं ।मानस आचार्य ,सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि की वर्षा काल में पृथ्वी घास से परिपूर्ण होकर हरी भरी हो जाती है, जिससे रास्ते समझ नहीं पड़ते, जैसे पाखंड मत के प्रचार से सद ग्रंथ लुप्त हो जाते हैं आपने बताया कि आज भी जो शास्त्र ,ग्रंथ ,का आश्रय लिए बिना जो कुछ भी कहां और बोला जा रहा है ,वह सब पाखंडवाद ही है, सत्संग सभा मैं सुग्रीव का राज्य अभिषेक ,तथा अंगद को युवराज पद ,वर्षा एवं शरद ऋतु वर्णन आदि प्रसंगों की रोचक व्याख्या धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री, व्याकरण आचार्य कोमल प्रसाद शास्त्री ,सुदामा शास्त्री ,आशीष पुरोहित, देवव्रत राजोरिया ,योगेश पांडे ,कैलाश दुबे एवं मानस चिंतक संतोष पटेल ,द्वारा अपनी अपनी शैली में व्याख्यान प्रस्तुत किए ,राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी के द्वारा प्रस्तुत भजन ने श्रोताओं को भावविभोर किया कार्यक्रम संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने उपस्थित विद्वान जन,राम अनुरागी श्रोताओ का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में नगर की शांति सद्भाव एवं मंगल कामना के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का गायन एवं मानस ग्रंथ की आरती,में प्रमुख रूप से समाजसेवी निरंजन सिंह पूर्व शिक्षक ,प्रेम नारायण राय गुड्डू, राजेश भार के,वीरेंद्र चौधरी ,प्रभु दयाल खत्री, यात्रा प्रभारी प्रेम शंकर चंदेल ,अरुण कुमार उदैनिया ,पत्रकार दीपक अग्रवाल, मुकेश गोदानी ,परसोत्तम सिंह धाकड़ पंडा ,सरजन सिंह कौरव अधिवक्ता, डीपी पाठक, देवराज शिक्षक ,ओंकार सिंह पटेल, अतुल राय ,सुरेश कुमार सोनी, चंद्रिका प्रसाद अग्रवाल, राम भजन राय ,फूल सिंह धाकड़, कलीराम कुशवाहा ,शिव नारायण पस्तरिया ,राजकिशोर कौरव, महेंद्र राजपूत ,सियाराम सोनी, कैलाश गुर्जर, रेवा सिंह पटेल, सौरव अग्रवाल ,रामबाबू रघुवंशी, अनंत विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल ,नर्मदा धाकड़ सहित विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए राम अनुरागी श्रोताओं ने मंगल आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।