Let’s travel together.

बक्सवाहा को मिली नेत्र चिकित्सालय की सौगात

0 272

-आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के आशीर्वाद से बक्सवाहा में जल्द ही खुलेगा नेत्र चिकित्सालय

-नेत्र चिकित्सालय के लिए दान दी मास्टर पदम् चंद्र संजय कुमार जैन ने 5 एकड़ हाईवे पर भूमि

 अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बुंदेलखंड के गौरव परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज के आशीर्वाद से बक्सवाहा में नेत्र चिकित्सालय की आधारशिला रखी जाएगी। विश्व विख्यात मार्बल नगरी किशनगढ़ में विराजित आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज ने विगत 13 अक्टूबर को विशाल जन समुदाय के बीच यह घोषणा की। इस नेत्र चिकित्सालय के लिए मास्टर पदम् चंद संजय कुमार अभय कुमार मधुर कुमार जैन ने जबलपुर से झांसी छतरपुर मुख्य हाईवे पर पांच एकड़ जमीन नेत्र चिकित्सालय के लिए दान दी है। मार्बल नगरी किशनगढ़ में उद्योग पति सुरेश जी पाटनी एवं आचार्य आदिसागर अंकलीकर अंतरराष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष अजीत जी कासलीवाल समाज के अध्यक्ष विनोद पाटनी आचार्य श्री सुनिलसागर युवा मंच के अध्यक्ष विकास जी बड़जात्या ने भूमि दान दाता परिवार मास्टर पदम् चंद परिवार का स्वागत किया।वही समाजसेवी मनीष जैन के अथक प्रयासों की सराहना की।
क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर
बुंदेलखंड के निर्धन गरीब अंचल बक्सवाहा में नेत्र चिकित्सालय की सौगात की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। आचार्य श्री सुनिलसागर जी के आशिर्वाद से कई गरीबों को नेत्र ज्योति मिलकर नया जीवन मिलेगा। साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास होगा। वर्तमान में बुंदेलखंड से प्रति माह 8800 मोतियाबिंद के मरीजो को अपनी आंखों के ऑपरेशन के लिए 300 किमी दूर चित्रकूट जाना पड़ता है। नेत्र चिकित्सालय प्रारंभ होने से अब लोगो को बहुत सुविधा होगी।
बक्सवाहा के समीप ही तिगोड़ा है आचार्य श्री सुनील सागर जी की जन्मस्थली
बक्सवाहा जैन तीर्थ नैनागिर द्रोणगिरी कुंडलपुर खजुराहो आहार जी पपोराजी मडिया जी के साथ भीमकुंड बांदकपुर जटाशंकर के मध्य में हाईवे पर स्थित होने से संपूर्ण बुंदेलखंड वासियों को नेत्र चिकित्सालय का लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियो ने आचार्य श्री सुनिलसागर जी महाराज के उपकारी समाजसेवी भावना को किया नमन
क्षेत्र वासियों ने आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज की आशिर्वाद से आचार्य श्री आदि सागर अंकलीकर ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होने वाले नेत्र चिकित्सालय के लिए आभार व्यक्त किया है। जनपद अध्यक्ष मोती रजनी यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष नीमा देवी सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन असाटी पार्षद गण आशा वीरेन्द्र सिंघाई कल्पना अरविंद तिवारी अनुराधा सचिन सोनी उमा मनोज यादव हरिराम पटेल मनोज पटेल मुरली पटेल सीमा मनीष जैन जनपद सदस्य मिली फट्टा पूर्व जनपद अध्यक्ष धनसिंह लोधी रामकिशोर अहिरवार पार्षद आदि ने कृतज्ञता ज्ञापित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811