Let’s travel together.

पोषण की घंटी, कुपोषण से छुट्टी अभियान के साथ पोषण माह की हुई शुरुआत

0 169

जिला प्रशासन के साथ मिलकर ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन ने की पहल

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में पोषण माह के अवसर पर ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन (बीएनएफ) ने जिला प्रशासन के साथ ग्राम सुरवाया में आयोजित एक कार्यक्रम में पोषण की घंटी, कुपोषण से छुट्टी अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में प्रतिभागिता और व्यवहार में परिवर्तन को प्रोत्साहित कर पोषण के स्तर में सुधार लेकर आना है।
इस कार्यक्रम में उन महिला परिवर्तनकर्ताओं (बीएनएफ सुपोषण सखी), आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं तथा माताओं को अपने गांव में कुपोषण को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि मुझे जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन के सहयोग एवं इन संगठित प्रयासों का प्रभाव को देखकर खुशी हो रही है। पोषण की घंटी, कुपोषण से छुट्टी एक विशेष अभियान है, जो लोगों की भागीदारी बढ़ाएगा और समुदायों के बीच पोषण के बारे में जागरुकता बढ़ाकर कुपोषण को कम करेगा।
श्री विजय वाधवानी, सीएसआर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शिवपुरी जिले में कुपोषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय साझेदारों के साथ किए जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं अभियानों के बारे में जानकारी दी।

एक साल में 1500 से ज्यादा चिन्हित कुपोषित बच्चों और 500 किशोरियों को कुपोषण मुक्त किया-
इस परियोजना की गतिविधियां महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग और अन्य साझेदारों के साथ गठबंधन में क्रियान्वित की जाती हैं। शिवपुरी और ग्वालियर में 100 से ज्यादा गाँवों/ झुग्गियों में 300 से ज्यादा प्रशिक्षित सुपोषण सखियों के साथ सहयोगात्मक प्रयासों से पिछले एक साल में 5 साल से कम उम्र के 1500 से ज्यादा चिन्हित कुपोषित बच्चों और 500 किशोरियों को कुपोषण मुक्त किया गया है।
शिवपुरी में आए परिवर्तन के बारे में देवेंद्र सुंद्रियाल, डीपीओ, शिवपुरी ने कहा, इस परियोजना से हमने जो सकारात्मक परिणाम हासिल किए है उसका मुख्य कारण अच्छा तालमेल और सबकी सहभागिता है। ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन के सहयोग से हम इस दिशा में आगे कदम बढ़ा रहे हैं और जागरुकता बढ़ाने तथा सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए पोषण की घंटी, कुपोषण से छुट्टी अभियान शुरू कर रहे है।
इस अवसर पर ब्रिटानिया इंडस्टीज़ लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया, ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन की परियोजना का मुख्य उददेश्य बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करना है। शिवपुरी में हमारे प्रयासों द्वारा बच्चों के कुपोषण में 60 प्रतिशत कमी और किशोरियों में 42 प्रतिशत कमी लायी गई तथा ग्वालियर में क्रमशः 45 प्रतिशत और 29 प्रतिशत कमी लाने में सफलता मिली।

महिलाओं को सक्रिय साझेदारी के लिए प्रोत्साहित किया-

मध्यप्रदेश में ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन को कुपोषण कम करने में सबसे बड़ी सफलता मिलने का कारण यह है कि हमने अपनी रणनीतियों को स्थानीय वातावरण में समायोजित किया, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की नीतियों व कार्यक्रमों का अपने परियोजनाओं में समावेश किया, साथ ही समुदाय की महिलाओं को सक्रिय साझेदारी के लिए प्रोत्साहित एवं सशक्त किया, जिससे परियोजना का प्रभाव कई गुना बढ़ गया। इन जिलों में कुपोषण से मुक्ति पर केन्द्रित प्रयासों को आगे ले जाने के लिए हम अपनी पहुँच 30,000 से बढ़ाकर 65,000 लाभार्थियों तक कर रहे हैं, ताकि ज्यादा बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811