Let’s travel together.

डीपीटी और टीडी का टीका लगा बच्चों को बचाया जा रहा है जानलेवा बीमारी से

0 81

– स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान

– स्कूलों में लगाया जा रहा है टीका

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए डीपीटी, टीडी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान इस टीकाकरण अभियान के तहत सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान के तहत सभी पालकों से अपील की गई है कि 31 अगस्त तक आयोजित डी.पी.टी./टी.डी. अभियान में अपने 5, 10 एवं 16 साल के बच्चों को टीका लगवाकर जानलेवा बीमारी से बचाए। प्रदेश को डिप्थीरिया (गलगोटू) व टिटनेस जानलेवा बीमारी से मुक्त करने हेतु उक्त अभियान जिले में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहना है कि डीपीटी व टीडी का टीका पूर्ण सुरक्षित, लाभकारी एवं दर्द रहित हैं।
जिले में चलाए जा रहे इस टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीके लगा रहे हैं। एएनएम सुनीता पाल ने बताया कि डी.पी.टी, टी.डी टीकाकरण अभियान में टीकाकरण जारी है। इस अभियान में पूरी सावधानी अनुसार टीके लगाए जा रहे हैं।
स्कूल संचालिका अनीता सक्सेना ने बताया कि बच्चे पूरे उत्साह से टीके लगवा रहे हैं। एक स्कूली बालिका पल्लवी शर्मा ने बताया कि मुझे टीका लगा है उसे कई बीमारियों से बचाव होता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी पालकों से अपील की गई है कि 31 अगस्त तक आयोजित डी.पी.टी./टी.डी. अभियान में अपने 5, 10 एवं 16 साल के बच्चों को टीका लगवाकर जानलेवा बीमारी से बचाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811