रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत का सदस्यता अभियान 20 अगस्त से 5 सितंबर तक चलना है जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल कैंपस, कॉलेज केंपस एवं अन्य शैक्षणिक स्थान तक पहुंच कर विद्यार्थी परिषद की सदस्यता करेंगे। एबीवीपी इकाई सिलवानी द्वारा नगर में समस्त विद्यार्थियों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य लिया गया है जो नगर के सभी महाविद्यालय, विद्यालय, एकेडमी एवं अन्य शैक्षणिक स्थानों तक पहुंचकर विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। सदस्यता अभियान की शुरुआत इकाई सिलवानी में जिला रायसेन की जिला संगठन मंत्री सुश्री महिमा दुबे जी , जिला एस. एफ. डी. प्रमुख संयम सराठे एबं नगरमंत्री नगर अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण करके शुभारंभ किया। महिमा दुबे जी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेकर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का संकल्प पूर्ण करना है। हम विद्यार्थी परिषद मैं इसलिए जुड़े क्योंकि यह एकमात्र ऐसा संगठन है जिसका कार्यक्षेत्र केवल स्कूल कॉलेज तक ही नहीं अपितु समाज और राष्ट्र भी है हम एबीवीपी के सदस्य इसलिये बने क्योंकि यह एकमात्र ऐसा संगठन है जो महापुरुषों को अपना आदर्श मानता है और इसमें मैं नहीं हम की बात की जाती है। एबीवीपी का मुख्य उद्देश्य छात्रसंघ चुनाव ही नहीं राष्ट्र का पुनर्निर्माण है।