Let’s travel together.

कल्चुरी शिवहरे समाज का वैवाहिक वर्षगांठ की स्वर्ण जयंती, जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह 21 को

0 184

रंजीत गुप्ता

शिवपुरी।शिवहरे समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं के रूप में नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समाज के वह वैवाहिक बन्धुजन जिनके वैवाहिक वर्षगांठ के 50 वर्ष व 50 वर्ष से अधिक पूर्ण हो चुके है उन सभी का स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 21 अगस्त रविवार को स्थानीय मानस भवन गांधी पार्क प्रांगण में दोप. 12 बजे से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कल्चुरी शिवहरे समाज शिवपुरी के जिलाध्यक्ष किशन स्वरूप शिवहरे, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना चौकसे व युवा जिलाध्यक्ष अवधेश शिवहरे ने संयुक्त रूप से बताया कि बीते कुछ दिनों पूर्व संपूर्ण जिले भर में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत और निकाय चुनावों में कल्चुरी शिवहरे समाज (शिवहरे, चौकसे, जायसवाल, राय)के प्रतिनिधियों ने भी आगे आकर चुनाव लड़ा और विजयश्री प्राप्त की, ऐसे चुने गए जनप्रतिनिधियों में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व नगर पालिका के जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मारोह का आयोजन 21 अगस्त को मानस भवन गांधी पार्क में दोप.12 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही इस सम्मान समारोह में समाज के उन वैवाहिक बन्धुजन जिनके विवाह को 50 वर्ष एवं 50 वर्ष से अधिक पूर्ण हो गए है उनका स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में अभिनंदन भी किया जाएगा इसके साथ ही शासन में पदस्थ समाज के वरिष्ठ पदों पर आसीन समाज बन्धुओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त शिवहरे समाज बन्धुजनों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजित जनप्रतिनिधि एवं स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811