मुकेश जैन “ढाना” सागर
सागर।संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर अन्तयात्री महापुरुष ग्रंथ पर आधारित अन्तर्यात्री महापुरुष नामक फीचर फिल्म 19 अगस्त से मकरोनिया पर स्थित मल्टीप्लेक्स प्लैटिनम प्लाजा में चल रही है। पहले दिन फिल्म के 2 शो हुए और 20 से 27 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे, 3 बजे और रात्रि 9 बजे से 3 शो होंगे। सागर नगर के अलावा सागर जिले और जिले के बाहर से भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए सागर पहुंच रहे हैं। भारत के अनेक हिस्सों में इस फिल्म को काफी सराहा गया है। समाजसेवी मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य श्री की कर्नाटक स्थित जन्मभूमि सदलगा गांव से लेकर बाल्यकाल, ब्रह्मचारी अवस्था, मुनि अवस्था, आचार्य पद मिलने से लेकर प्रतिदिन होने वाली क्रियाओं और आचार्य भगवन के अन्य सभी प्रकल्पों सहित अब तक के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्माण शिरोमणि क्रिएशन के अनिल कुलचेनिया ने किया है। पहले दिन फिल्म देखने वालों ने इसे काफी सराहा है और सभी से देखने का आग्रह किया है