Let’s travel together.

नरगुवां तालाब में नाबालिग तीन बच्चो की डूबने से हुई मौत

0 139

दमोह से डॉ. अनिल जैन

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत नरगुवां तलाब में नहाने गए तीन बच्चो की डूबने से मौत हो गई है। हादसे की खबर साथी चौथे बच्चे ने आकर परिजन को दी। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्प पिता दामोदर नामदेव उम्र 12 वर्ष,राज पिता राजू साहू उम्र 11एवं कपिल जैन पिता कैलाश जैन उम्र 13 वर्ष दामोदर नामदेव का भनेज अभिषेक नादेव उम्र 15 वर्ष जो दिल्ली से आया था ये चारो बच्चे घर में माडल स्कूल में खेलने का कहकर गए थे। लेकिन चारो बच्चे नरगुवा तालाब पहुंच गए जहां पर नहाते समय तालाब में तीन बच्चे कल्प, राज एवं कपिल जैन तालब में डूब गए थें जिसकी सूचना चौथे बच्चे अभिषेक ने आकर परिवार के लोगो को दी इसके बाद 100 डायल ने पहुंच कर तीन में से दो बच्चे कल्प एवं राजू का शव तालाब से कुछ ही समय के बाद मिल गया था जिन्हे निकाल गया। लेकिन तीसरे बच्चे कपिल का शव लगभग रात्रि 8 बजे तलाश करने पर मिला था। तीनो बच्चो को तेंदूखेड़ा की अस्पताल में पहुंचाया गया। चौथे बच्चे अभिषेक ने ये कहकर तालाब में नहाने से मना कर दिया था कि मुझे तैरना नही आता है। जिस कारण उसकी जान बच गई और तीन बच्चो के डूबने की सूचना तत्काल मिल गई। तेंदूखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जॉच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811