Let’s travel together.

नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा

0 54

-आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

– प्रभारी आरआई देवेंद्र जैन ने नक्शा सुधार के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर पोहरी के प्रभारी आरआई (राजस्व निरीक्षक) को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने यह कार्रवाई शिवपुरी के सिद्धेश्वर कॉलोनी में स्थित प्रभारी आरआई के मकान पर की है। यहां पर रिश्वत के पैसे लिए जाने थे और यहां पर नक्शा सुधार के नाम पर किसान को घर पर बुलाया गया था। इसी दौरान लोकायुक्त ने योजना बनाकर प्रभारी आरआई को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी-

बताया जाता है कि जिले की पोहरी तहसील के मचकला गांव निवासी किसान ब्रखभान धाकड़ ने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान का आरोप था कि उसकी जमीन के नक्शे में गड़बड़ी हो गई इसके कारण जब उन्होंने इसे सुधार के लिए संपर्क किया तो उसने एसडीएम कार्यालय पोहरी में आवेदन किया था। एसडीएम न्यायालय से फाइल पोहरी तहसील पहुंचने पर प्रभारी आरआई देवेंद्र जैन ने नक्शा सुधार के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में यह सौदा 4 हजार रुपए में तय हुआ, जिसमें से किसान ब्रखभान धाकड़ पहले ही 1 हजार रुपए दे चुका था। इसके बावजूद, अधिकारी ने काम नहीं किया और किसान को लगातार परेशान करता रहा।

घर पर दो हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा आरआई–

किसान ने बताया कि जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने इस मामले में लोकायुक्त में शिकायत की थी। 24 मार्च को जब आरोपी ने दोबारा रिश्वत की मांग की, तो किसान ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली और उसे लोकायुक्त टीम को सौंप दिया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत, किसान शुक्रवार को 2 हजार रुपए लेकर आरोपी आरआई के सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित घर पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811