Let’s travel together.

भाजपा देश तोड़ने का काम कर रही जबकि कांग्रेस जोड़ने का-अनिता शर्मा

0 258

जिस देश मे सुई तक नही बनती थी आज हवाई जहाज का निर जोड़ो आजादी की गौरव यात्रा का समापन
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

कांग्रेस की भारत जोड़ो आजादी की गौरव यात्रा के समापन अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा देश तोड़ने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस भारत जोड़ने का इसीलिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो आजादी की गौरव यात्रा भारतवर्ष के गांव गांव में निकाली वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि भाजपाई कहते है सत्तर सालों में कांग्रेस ने क्या किया तो वह सुन लें कांग्रेस ने देश को आजाद कराया तब देश में सुई तक नहीं बनती थी कांग्रेस ने विकास की गंगा बहाई आज देश मे हवाई जहाज तक का निर्माण होता है।


अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन की बर्षगाँठ 9 अगस्त से विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शुरू कांग्रेस की भारत जोड़ो आजादी की गौरव यात्रा का समापन धरसीवा में हुआ मुख्य अतिथि विधायक अनिता शर्मा ने कहा कि गुलामी के दौर में अंग्रेज कितने जुल्म करते थे बुजुर्गों से पूंछो अंग्रेज हमारे देशवासियों पर कोड़ा बरसा बरसाकर टेक्स बसूलते थे लोगो के पास पहनने को कपड़ा तक नही रहते थे अंग्रेज गोरा काला ओर जातिवाद छुआछूत फैलाते थे तब गाँधीजी गांव गांव पहुचे लोगो की तकलीफें देखी और गाँधीजी चरखा चलाना शुरू किए महिलाएं भी चरखा चलाना शुरू की ओर अंग्रेजो के विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार किये उन्होंने कहा कि भाजपाई आज अंग्रेजो की तरह आपस मे लड़वाये के काम करत है भाई भाई को लड़ाते है अंग्रेजो ने नमक में भी टेक्स लगाए तब गांधीजी आन्दोलन शुरू किया आज अंग्रेजो के काम आरएसएस की सरकार कर रही आटा में भी टेक्स लगा रही है उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को जुमलेबाजी वाली सरकार बताया और कहा कि ये कौन के वंशज है ये गाँधीजी को गोली मारने वाले गोडसे के भक्त हैं जो लोग 52 साल तक अपने कार्यालय में झंडा नहीं फहराए वो आज झंडा लेकर घूमते हैं जिनका पुरखा मन का आजादी में कोई योगदान नहीं वो आज देशभक्ति का ढोंग रच रहे एयरपोर्ट बिकत हैं रेलवे बेंचत हैं सब सरकारी संस्था बेंचेवर काम करत है मोदी सरकार जबकि कांग्रेस की भूपेश सरकार किसान गरीबो के हित मे काम कर रही है स्कूल खोलकर अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई करा रही है
सही मायने में गौमाता की रक्षा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करत हैं सच्चे गौसेवक मुख्यमंत्री हैं मुख्यमंत्री ने गोबर और गौमूत्र की खरीदी शुरू की गौमाता म देवी देवता विराजमान है यह बात मुख्यमंत्री जी जानते हैं और सच्ची गौसेवा कर रहे हैं गोबर म लक्ष्मी गौमूत्र में गंगा मैया विराजमान है जिसे खरीदने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार करत है जनता को समझना होगा कि एक तरफ मोदीजी की अडानी अंबानी की सरकार महंगाई टेक्स बढाकर पूंजीपतियो के कर्ज माफी करत है जबकि भूपेश बघेल किसानो के कर्ज माफ करत है गौपालकों के हितों की रक्षा करत है
कांग्रेस नेता जयंत साहू ने कहा कि भाजपा नफ़रत की राजनीति करती है भारत माँ के चार सिपाही हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई के नारे को उन्होंने बुलंद किया
कांग्रेस नेता देवव्रत नायक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरू भारत जोड़ो आजादी की गौरव यात्रा निकालने का उद्देश्य है कि भाजपा आरएसएस की सरकार जो देश मे हिदू मुस्लिमो को लड़ाने का काम करती है उनकी नफ़रती राजनीति को खत्म कर लोगो को आपस मे जोड़ना है ओर नफ़रत फैलाने वालों को कामयाब नहीं होने देना है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने कहा कि पदयात्रा का कार्यक्रम देशभर में किया जा रहा है उदयपुर संकल्प हुआ जिसमें निर्णय लिया प्रत्येक जिला में 75 किलो मीटर पदयात्रा करना तय हुआ था पदयात्रा के माध्यम से लोगो को जोड़ना है ओर कांग्रेस को इंसमे भारी सफलता भी मिल रही है।


जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की माटी में इतना प्यार स्नेह है कि माथे से लगाते हैं हम अनेकता में एकता का शुभ सन्देश देते हैं यही हमारी पार्टी की विशेषता है इतिहास गवाह है देश की आजादी में वलिदान कांग्रेसियों ने दिया कांग्रेस हर परिवार को जोड़ने का काम कर रही है जबकि आरएसएस भाजपा आपस मे लड़ाकर नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही है इसीलिए कांग्रेस भारत जोड़ो आन्दोलन चला रही है।


समापन समारोह का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने किया कार्यक्रम में रोशन पूरी गोस्वामी,मनोज सायतोड़े धरसीवा सरपंच कांग्रेस नेता मदन गोयल,उपसरपंच साहिल खान राजू सायोतोड़े दीना सायतोड़े कांग्रेस नेत्री मंजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामिल हुये कार्यक्रम के समापन उपरांत विधायक ने धरसीवा उपसरपंच साहिल खान को उनके जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811