Let’s travel together.

फुट ओवरब्रिज होने के बाद भी जल्दबाजी में जीवन को खतरे में डालकर मालगाड़ी के नीचे से गुजरते हैं लोग

0 261

–यह जल्दबाजी कहीं जिंदगी पर भारी न पड़ जाए

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सलामतपुर रेलवे स्टेशन से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां लोग जल्दबाजी में अपनी अनमोल जिंदगी को खतरे में डालने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। क्या पुरुष, क्या महिलाएं छोटे-छोटे बच्चे सहित रेलवे स्टेशन पर स्थित फुट ब्रिज की बजाए रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से बड़े ही आराम से अपनी जान को खतरे में डालते हुए आते जाते हुए नज़र आ रहे हैं। अगर इस दौरान रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन ग्रीन सिगनल होने पर अचानक चल पड़े तो फिर इस रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से अपनी जान को खतरे में डालकर गुजर रहे शख्स का क्या हाल हो सकता है। उसकी कल्पना करके भी जिस्म में सिहरन दौड़ जाती है। बता दें कि सलामतपुर रेलवे स्टेशन से लगी हुई राजीवनगर इंद्रानगर आदिवासी बस्ती है। जहां के रहवासी दिन में कई बार अपनी जरूरत के कामों के लिए रेलवे पटरी के इस पार से उस पार आते जाते हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन पर एक साइड से दूसरे साइड जाने के लिए फुट ओवरब्रिज भी है। इसके बावजूद लोग जल्दबाजी में होते हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी ट्रेन के नीचे से निकलते हैं।

फुट ओवरब्रिज होने के बाद भी निकलते हैं ट्रेन के नीचे से–
सलामतपुर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण इसलिए करवाया गया था कि लोग आसानी के साथ सुरक्षित तरीके से इस और दूसरी और जा सकें। ताकि उन्हें रेलवे लाइन क्रॉस ना करना पड़े। लेकिन राजीवनगर ओर इंद्रानगर के लोग फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल नही करते हुए रेलवे पटरी क्रॉस करके आते जाते हैं। कई बार जब ट्रेक पर मालगाड़ी खड़ी रहती है तो यह लोग उसके नीचे से निकलते हैं। रेलवे पटरी पार करने के दौरान भी यह लोग रेलगाड़ी और मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार तक नहीं करते। कई बार सिग्नल नहीं मिलने पर एक्सप्रेस और मालगाड़ी स्टेशन पर आकर खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में लोग 5 से 10 मिनिट तक रुकने की बजाए खड़ी ट्रेन के नीचे से निकलने में भी गुरेज नहीं करते हैं। जिसकी वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं स्टेशन पर मौजूद ज़िम्मेदार अधिकारी भी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।

इनका कहना है-
आदिवासी बस्ती के लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी क्रॉस करके ट्रेन के नीचे से नही निकलना चाहिए। जब कि रेलवे ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए यहां पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी करा रखा है। उसके बाद भी यह लोग ट्रेन के नीचे से निकलते हैं। इस पर रोक लगना चाहिए।
रघुवीर मीणा, सरपंच रातातलाई

फुट ओवरब्रिज से चढ़कर निकलने में बहुत समय लगता है। इसलिय हम लोग रेलवे लाइन क्रॉस करके निकल जाते हैं। कभी कभी ट्रेन के नीचे से भी निकल जाते हैं। इससे हमारे समय की बचत होती है।
नक्का आदिवासी, राजीवनगर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811