विधायक स्वेच्छानुदान के अंतर्गत आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए गए
सिलवानी से देवेश पाण्डेय
श्री रामपाल सिंह, विधायक, सिलवानी-बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्देशानुसार सिलवानी तहसील के अंतर्गत 62 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन एवं 36 हितग्राहियों को विधायक स्वेच्छानुदान के अंतर्गत सहायता राशि के चैक, रेस्ट हाउस कस्बा बम्होरी में आयोजित कार्यक्रम में नेता तरुवर सिंह राजपूत पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत सिलवानी, एवं विजय शुक्ला भाजपा मण्डल सिलवानी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में चौधरी श्री मेहरबान सिंह, श्री आशीष सोनी, श्री रमेश सैनी, श्री हम्मीर सिंह, श्री पंकज शर्मा, श्री राजेश राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।