Let’s travel together.

TODAY::राशिफल गुरुबार 11 अगस्त 2022

0 95

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ दूरस्‍थ यात्रा पर जा सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

मिथुन राशि- व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अध‍िकता पर न‍ियंत्रण रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन कलहपूर्ण हो सकता है। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आयेगी।

सिंह राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे। मन परेशान रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता का सहयोग म‍िलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

कन्या राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में सुधार आएगा। सेहत का ध्यान रखें। वि‍चारों में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार से लाभ के अवसर मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सन्तान को कष्ट रहेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र का दायरा भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में लंबे समय से चले आ रहे व्‍यवधान से राहत मि‍लेगी।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ राशि- परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खानपान के प्रति सचेत रहें। खर्चे अधिक रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार के स‍िलस‍िले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। खर्चों की अध‍िकता हो सकती है। क्रोध एवं आवेश से परेशान रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     उच्चतम न्यायालय के फैसले ने अतिथि विद्वानों एवं संविदा कर्मचारियों की जगाई उम्मीद     |     मैत्री, करुणा, मुदिता व उपेक्षा ही कर्मयोग- प्रो. लाभ     |     आईडीबीआई बैंक ने छात्र-छात्राओं को लिए दिए वाटर कूलर, पंखे, और अन्य सामग्री     |     फाइटर प्लेन मिराज-2000 क्रैश, दोनों ही पायलट सुरक्षित     |     भारत को इंडिया से पुनः भारत बनाए आचार्यश्री विद्यासागरजी,प्रथम समाधि दिवस पर विशेष     |     आवारा पशुओं पर प्रशासन की नहीं है लगाम     |     नालियों उप गन्दा पानी किसान के खेत में पहुंच रहा  शिकायत पर  नायब तहसीलदार  ने लिया जायजा     |     हाई स्कूल  के कक्षा छठी,सातवीं व आठवीं के छात्र-छात्राओं कराया गया भ्रमण     |     धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की पालकी     |     नवागत सीएमओ डॉ.प्रशांत जैन ने मंडीदीप नगरपालिका में संभाला कार्यभार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811