Let’s travel together.

स्वतंत्रता दिवस पर कांशीराम नगर पी एच सी का लोकार्पण सम्भावित

0 135

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सुरेन्द्र जैन धरसीवा(रायपुर)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों शहर के कांशीराम नगर में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण हो सकता है। इस स्वास्थ्य केंद्र से कांशीराम नगर ही नहीं बल्कि आस पास के अन्य रिहायसी इलाको के लोगों को ईलाज की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने इस पी एच सी सहित मठपुरैना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस से पहले कचना में रायपुर वाल्टेयर रेल लाइन पर बनने वाले ओवर ब्रिज के स्थल का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मौके पर ओवर ब्रिज की डिजाइन और काम शुरू करने की कार्य योजना पर चर्चा की। उन्होंने इस ओवर ब्रिज का काम शुरू करने के लिये से ही तैयारियों को जल्द पूरा कर लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने मठपुरैना पहुँच वहाँ बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के काम का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के परिसर की साफ सफाई और जल निकासी की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ मीरा बघेल को दिए। कलेक्टर ने भवन की पुताई, बिजली का काम, आदि व्यवस्थाएं भी जल्द दे जल्द पूरा करने को कहा। डॉ भुरे ने कांशीराम नगर के शहरी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर संतुष्टि जताई और यहाँ भी परिसर की साफ सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कांशीराम नगर के स्वास्थ्य केंद्र के सभी काम स्वतंत्रता दिवस के पहले पूरे करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जल्द से जल्द कांशीराम नगर पी एच सी के सभी काम पूरे कर अस्पताल व्यवस्थित कर मरीजों का ईलाज शुरू किया जाए ताकि मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर इसका लोकार्पण कराया जा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811