Let’s travel together.

मानव अधिकार संरक्षण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई चर्चा

0 111

मानव अधिकार के क्षेत्र में काम करने वाले कई समाजसेवी सम्मानित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

पिछले दिनों मानव अधिकार संरक्षण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी एवं देशज अधिकार पैनल चेयर उतराखंड सरकार के डिप्टी अंटोनी जनरल मनोज गोरकेला ने किया एवं पैनलिस्ट के रूप में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष युगन्धरा पवार , बीएसएफ के उप कमांडेंट एके पासवान ,पार्लमेंट ऑफ इंडिया के अंडर सेक्रेटरी शशि तनवर , सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय एवं छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजय अग्रवाल ने इस विषय पर प्रमुखता से चर्चा एवं आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने पर चर्चा किया।
चौथा पैनल शिक्षा का अधिकार पर चर्चा हुआ जिसमे मुख्य पैनल के रूप में राँची विश्विद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा , कांसल ऑफ गोआ प्रशांत पटेल, डीडी न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर राजेश मिश्रा , शिवपुरी यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश के डीन प्रोफ दिनेश बाबू ने भाग लिया एवं शिक्षा के अधिकार की जीवंतता पर चर्चा हुई और शिक्षा के अधिकार को हर जन जन का अधिकार बताते हुए इसे संरक्षित करने पर चर्चा किया।
इस अंतराष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र में बतौर मुख्यातिथि व अति विशिष्ट अतिथि कर रूप में राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग के सदस्य एवं पूर्व सचिव भारत सरकार डॉ ज्ञानेश्वर मूलय ,आयोडीन मैन ऑफ इंडिया से प्रशिद्ध एम्स दिल्ली के पद्मश्री चंद्रकांत पांडव, राँची विश्विद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा, रेवांडा के इंडिया ब्रांड अम्बेसडर नेयसा संघावी , उतराखंड के राज्यमंत्री कैलाश चन्द्र गहतोड़ी एवं प्रशिद्ध लोक गायक मैथली ठाकुर शामिल हुए।
इस सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग के सदस्य ज्ञानेश्वर मुले ने कहा कि चलो आज से हम मानवधिकार के बारे में अलग तरीके से सोचते हैं ग़रीबी बेरोजगारी जैसे समस्याओं दे निजात पाने की जरूरत है जहाँ मानवधिकार हनन एवं शोषण हो रहा है वहाँ मानवधिकार को जरूर अपील करें राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग हमेशा आपके साथ है।
इस अंतराष्ट्रीय मानवधिकार अधिवेशन की अध्य्क्षता करते हुए एनएचआरसीसीबी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार ने समस्त उपस्थित अतिथियों एवं समस्त भारत के एन एच आर सी सी बी प्रतिनिधियों का स्वागत एवं धन्यवाद दिया। डॉ रणधीर ने अपने स्वागत व समापन अद्यक्षता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अधिवेशन मानवधिकार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हज़ारों कार्यकर्तायों को को नई जुनून प्रेरणा देगी हम इस अधिवेशन के माध्यम से एक नई इतिहास की और अग्रसर होंगे। इस अधिवेशन के दौरान मानवधिकार एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे छह नामचीन हस्तियों को अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811