Let’s travel together.

पहाड़ी और कच्चे मार्ग से ही पहुंच सकते है ग्वारी टोला:मूलभूत सुविधा के इंतजार में ग्रामीण

0 395

दमोह से धीरज जॉनसन

मप्र के दमोह जिले में आज भी ऐसे ग्राम/टोला मौजूद है जो सड़क पहुंच मार्ग से दूर है और यहां के निवासी इन परिस्थितियों में भी रहते है परंतु इनका निराकरण अब तक नहीं हुआ है।

जिला मुख्यालय से करीब 43 किमी दूर करीब 450 से अधिक की आबादी वाला ग्राम ग्वारी टोला तक पहुंचाना एक जोखिम भरा काम है जहां पहले तो एक पथरीला पहाड़ी मार्ग तय करना पड़ता है जिस पर चलना काफी कठिन है परंतु अन्य कोई रास्ता मुख्य सड़क तक न होने के कारण ग्रामीण यहीं से आते जाते है।


यहां तक पहुंचने के लिए कुछ दूरी तक पक्की सड़क है फिर ग्वारी टोला तक जाने के लिए जंगल में करीब डेढ़ किमी उबड़-खाबड़ कच्चा रास्ता तय करना पड़ता है कई बार ग्रामीण यहां के पास की पहाड़ी से चढ़ कर मुख्य सड़क तक पहुंचते है जो कुछ नजदीक है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्वस्थता के समय लोग अस्पताल तक कैसे जाते होंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या को बताते बताते थक चुके है पर सुनवाई नहीं होती, अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे खटिया पर ले जाना पड़ता है। गंदगी भी व्याप्त रहती है।यहां तीन हैंडपंप है परंतु गर्मी के मौसम में दिक्कत होती है, आस-पास तालाब भी नहीं है एक प्रायमरी स्कूल है पर शिक्षक भी देर से आते और जल्दी चले जाते है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811