Let’s travel together.

बेगमगंज में फॉरेस्ट का ऑपरेशन चेकबुड रहा सफल,शारिक मछली के मामा के लड़के से पकड़ी लाखों की सागौन की इमारती लकड़ी

0 393

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

फॉरेस्ट विभाग का नगर में ऑपरेशन चेकबुड सफल रहा । डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के निर्देशानुसार रेंजर अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में वनकर्मियों की टीम ने कुख्यात शारिक मछली के मामा प्यारे ठेकेदार के पुत्र वनमाफ़िया शकील अहमद जोकि पूर्व में मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष रहा है एवं उसके छोटे भाई नवेद अहमद के घर पर स्थित अवैध फर्नीचर कारखाने एवं फॉर्म हॉउस पर छापेमारी करते हुए लाखों रुपए मूल्य का वेशकीमती सागौन की गोलान लकड़ी , एवं फर्नीचर सहित स्टॉक करके रखी गई लाखों रुपए मूल्य की सागौन की लकड़ी जिसमें बहुत मोटे -मोटे बड़े-बड़े कटे हुए पेड़ की सिल्लियां एवं पटिए व चिरान ट्रॉलियां कीमत 5 लाख सहित भारी मात्रा में औजार , मिनी आरामशीन सहित फर्नीचर बनाए की सामग्री जब्त की है।
इसके अतिरिक्त सागर जिले के राहतगढ़ वन परिक्षेत्र से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी काटकर तस्करी में लगी एक 5 लाख रुपए मूल्य की क्वालिस जीप भी जब्त की है।

बताया गया है कि ये लकड़ी राहतगढ़ के जंगल से लकड़ी काटकर लाई जाती थी।अवैध सागौन की लकड़ी का कारोबार पिछले 20 वर्षों से दोनों भाइयों के द्वारा किया जा रहा था। राजनीति की आड़ में अब तक यह लोग बचते आ रहे थे लेकिन तेजतर्रार डीएफओ के तीखे तेवरों ने बता दिया कि जिले में अब कुछ गलत नहीं चलेगा।

रेंजर अरविंद अहिरवार ने बताया कि आरोपित शकील अहमद पठान व नवेद पठान पिता अब्दुल कदीर उर्फ प्यारे ठेकेदार के घर पर स्थित फर्नीचर कारखाने एवं पास के फॉर्म हॉउस से करीब 9 घनमीटर मूल्य 5 लाख एवं एक 5 लाख की जीप जिसमें सागौन की कटी हुई गोल लकड़ी रखी थी सहित भारी मात्रा में औजार जब्त किए गए हैं।दोनों आरोपित भाई शकील पठान एवं नवेद पठान फरार हो गए हैं । उनके विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811