Let’s travel together.

पीएम मोदी से कांग्रेस विधायक की डिमांड- पंचायत निर्वाचन व्यवस्था में हो परिवर्तन

0 174

– कांग्रेस विधायक ने पत्र लिखकर कहा- भ्रष्टाचार पनपा रही है वर्तमान व्यवस्था

– जिपं और जपं अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष पद्धति से कराए जाए

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

पंचायती राज निर्वाचन प्रणाली मेें भ्रष्टाचार के बढ़ते चलन को देखते हुए पूर्व मंत्री और पिछोर के कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पंचायती राज निर्वाचन व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की मांग की है। उनका तर्क है कि मौजूदा व्यवस्था में जिला पंचायत अध्यक्ष वहीं बन सकता है, जो धनबल व्यवस्था में सक्षम है। जिला पंचायत सदस्यों की खुलेआम लाखों रूपए में खरीद फरोख्त की जा रही है और इससे पूरी व्यवस्था का मखौल उड़ रहा है। यहीं हाल जनपद अध्यक्षों के निर्वाचन का है और इसके बाद जिला पंचायत तथा जनपद सदस्य महत्वहीन बनकर रह जाते हैं। जनपद अध्यक्ष की इकाई भी व्यवाहरिक रूप से अपना महत्व खोती जा रही है। ग्राम पंचायत के चुनाव में सरपंच पद के चुनाव भी धनबल से रेग्यूलेट हो रहे हैं। जिससे इस पद की पवित्रता को खतरा उत्पन्न हो गया है।
पूर्व मंत्री केपी सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव दिया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दलीय आधार पर सीधे जनता के माध्यम से कराया जाए। जिससे दलीय प्रभाव का परीक्षण होगा साथ ही पंचायती राज पर सत्ता के आतिशय दुरूपयोग के आरोप से मुक्ति मिलेगी। जनपद अध्यक्ष का चुनाव भी सीधे जनता से कराया जाए। प्रत्यक्ष चुनाव से लाखों करोडों रूपए जो सदस्यों की खरीद फरोख्त में इस्तेमाल होते हैं, वह नहीं होंगे। पूरे देश में पंचायती राज की निर्वाचन प्रणाली में एकरूपता लाई जाए। श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित में पंचायती राज व्यवस्था को समावेशी बनाने के लिए मेरे सुझावों एवं अन्य सहसंबंधी सुझावों की संभावनाओं पर विचार करने के लिए टास्क फोर्स बनाकर अनुशंसा मंगाने की कृपा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811