Let’s travel together.

जनपद पंचायत सांची अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

0 165

जनपद सीईओ ने दिलाया हर घर गांव गांव तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

जनपद पंचायत सांची के सीईओ प्रदीप कुमार छलोतरे की मौजूदगी में जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत सांची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते अमोदा उपाध्यक्ष वैजंती गंगाराम चौकसे समेत 13 जनपद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।साथ ही सीईओ छलोतरे ने देशभर में चलाए जा रहे तिरंगा फहराने का सबको संकल्प दिलाया।

नव निर्वाचित साँची की जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, उपाध्यक्ष वैजंती गंगाराम चौकसे ,जनपद सदस्य नरवर मनीष डॉ मनमोहन चौकसे बोले कि गांवों के मतदाताओं ने भाजपा सरकार का सहयोग करते हुए हम लोगों पर गांवों के चहुँमुखी विकास और जन कल्याण के लिए चुनाव में जीत दिलाकर जो भरोसा किया है।हम आपसे यह वादा करते हैं कि आपकी कसौटी पर खरा उतरेंगे।इस अवसर पर जनपद सीईओ छलोतरे,बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदीप दीक्षित, पूर्व सरपंच वर्षा देवी झलकन सिंह बैरागी, दीवान सिंह बैरागी सालेरा निवासी मूरेलकला वार्ड 11 जनपद सदस्य , जनपद सदस्य मनीष डॉ मनमोहन चौकसे,सनखेड़ी वार्ड 7 नारायण सिंह बघेल,जीवन बाई रामबाबू सराठे गुलगांव,निरंजन सिंह जगन्नाथ सिंह यादव

परवरिया,कल्पना मनीष बबेले नकतरा,अनीता बाई गजराज सिंह,क्षमा बाई,हरनाम सिंह,शर्मिला बाई धरम सिंह,शगुफ्ता बी फीरोज खान रामबाबू सराठे उपस्थित हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811