Let’s travel together.

कल तक जो शराबी मतकमाऊ था आज बन गया मेकेनिक

0 120

-एसएसपी के निजात अभियान को मिल रही सफलता

सुरेंद्र जैन धरसीवा

नशाखोरी से बर्बाद होते घरों को आबाद करने में एसएसपी रायपुर संतोष सिंह का निजात अभियान सफलता के पायदान पर है भले सफलता थोड़ी कम मिल रही लेकिन एक अभियान उजड़ते घरों को पुनः बसाने का धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ रहा है इसका जीता जागता प्रमाण है उरला क्षेत्र का एक शराबी जो अब शराबी नहीं रहा बल्कि नशामुक्ति के साथ मेकेनिक बनकर सुखी जीवन जीने लगा है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार सिंह के निर्देशानु पर जिलेभर में पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है।
निजात के तहत नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही, नशे के ख़िलाफ़ इन जागरूकता अभियान एवं नशे से ग्रसित लोगों का काउंसिलिंग किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना उरला पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत शुक्रवार को नशे से ग्रसित 7 लोगो का काउंसिलिंग डॉ.आलोक शर्मा (सायकोलॉजिस्ट) की उपस्थिति में हुआ।

पूर्व में भी काउंसिलिंग कराया गया था जिसमें से एक ने बताया कि नशे को पूर्णतः छोड़कर टाटा मोटर्स में मैकेनिक का कार्य कर रहा है। बाक़ी ने काउंसिलिंग के बाद से नशा कम करना शुरू किया है।

एक नाबालिग ने बताया कि नशे में चाकू लेकर घूमता है, जिसे समझाइश देने पर चाकू लाकर थाने में जमा किया, इनके पिता को बुलाकर समझाइश दिया गया जो नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करवाने राज़ी हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811