Let’s travel together.

हलाली से पिकनिक मनाकर लौट रहे स्कूटी सवार 3 लोग कुल्हाड़िया मोड़ पर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे गिरे आई चोटें

0 141

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
गुरुवार शाम के समय सलामतपुर थाना क्षेत्र के हलाली डेम से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक युवती हाइवे के मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गए। दुर्घटना में तीनों को चोटें आईं हैं। जानकारी अनुसार भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के कुल्हाड़िया मोड़ पर हलाली डैम से पिकनिक मनाकर अपने घर भोपाल लौट रहे स्कूटी सवार एक युवक 2 युवतियां अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जाकर गिर गई। जिसमें तीनों को चोटें आई हैं। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उक्त तीनों घायलों को उठाया गया। वहीं घायलों के परिजन आगे बाइक से निकल चुके माता पिता को फोन कर वापस बुलाया गया। तीनों को अस्पताल भेजा गया।

बता दें कि कुल्हाड़ीया मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक बाइक सवार को सवारी बस ने टक्कर मार दी थी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हाइवे के कुल्हाड़िया गांव पर अंधा मोड़ होने की वजह से आगे दिखाई नहीं देता है। जिससे या तो वाहन चालक रोड से नीचे जाकर गिर जाते हैं या फिर किसी सामने से आ रहे वाहन में टकरा जाते हैं।शासन प्रशासन को यहां पर चेतावनी के बोर्ड लगाना चाहिए। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में गहराया जल संकट: सूखे नलकूप     |     किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गैरतगंज व देवनगर में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन     |     किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू     |     रामनवमी पर बैंक बंद, इसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी     |     सांची के किन्नर समाज ने श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति को प्रदान किए 13 हजार रुपए का सहयोग     |     ‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811