Let’s travel together.

मड़ीखेड़ा डैम के दो गेट खोले गए, पिछले 3 दिन से रूक- रूक कर हो रही है बारिश

0 194

– बांध के कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ने के बाद गेट खोले गए

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

शिवपुरी में पिछले कुछ दिनों से हो रही है अच्छी बारिश के बाद नदी, तालाब और बांधों में पानी बढ़ गया है। इसी क्रम में शिवपुरी में अटल सागर बांध मड़ीखेड़ा डैम के आज सुबह दो गेट खोले गए। पिछले तीन दिन से शिवपुरी व डैम कैचमेंट एरिए में रूक- रूक कर हो रही तेज बारिश के बाद बांध एरिया में पानी बढ़ने पर यहां के दो गेट खोले गए हैं। मड़ीखेड़ा बांध में पानी की आवक बढ़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आज प्रातः बांध के गेट से सिंध नदी में लगभग 200 क्यूमेक्स जल छो़डा जा रहा है। अच्छी बारिश के चलते डैम में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। लगातार पानी बढ़ने के कारण ऐसा बताया जा रहा है कि दोपहर बाद और भी गेट खोले जाने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811