Let’s travel together.

पत्रकार आईना है आईना की सुरक्षा हमारा पहला दायित्व -अनिता शर्मा

0 225

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

पत्रकार सिंर्फ़ समाज का ही नहीं अपितु हमारे भारतवर्ष के जन जन का आईना होता है और आईना की सुरक्षा हमारा पहला दायित्व है।
यह बात धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कही वह शुक्रवार को सांकरा के होटल दिलवाग में आयोजित पत्रकारों के मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुई उन्होंने पत्रकारों को विश्वास दिलाया की वह क्षेत्र के पत्रकारों के साथ हमेशा खड़ी हैं जब भी जरूरत होगी वह पत्रकारों की हर संभव मदद करेगी साथ ही जल्द ही वह अपने क्षेत्र के पत्रकारों को भृमण कराएंगी


कार्यक्रम में भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने कहा कि पत्रकार अच्छाई ओर बुराई दोनो को उजागर करता है पत्रकारिता का जीवन बहुत कठिनाइयों से भरा होता है बाबजूद वह एक दर्पण की तरह जन जन को सत्य से अवगत कराते हैं ।


जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने धरसीवा के पत्रकारों की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने सभी पत्रकारों को सम्मान अपनी ओर से बैग देकर सम्मान किया टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि पत्रकारों हमेशा सच को उजागर करते हैं ऐंसे में कई बार उन्हें परेशानियां भी झेलनी पड़ती है उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा उनकी हर संभव मदद को पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार है।


नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष का सम्मान
इस अवसर पर सभी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन व ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त वर्मा को बधाई शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के प्रति आभार व्यक्त किया और दोनो पत्रकारों का सम्मान किया कार्यक्रम में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति डोमेश्वरी वर्मा भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत, पत्रकार संघ की प्रदेश सचिव सुश्री रेणु मिश्रा,नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, मनोहर नागवानी लोकेश साहू प्रसिद्ध कार्टूनिष्ट भागवत साहू,छन्नूलाल खंडेलवाल,मनीष नायक हेमदास बंजारे परमानन्द वर्मा दुर्गा प्रशाद बंजारे आदि शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811