Let’s travel together.

हरिद्वार: मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को पुजारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, क्या रही वजह?

0 88

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर के पुजारियों और सहारनपुर से आए श्रद्धालुओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लाठी-डंडों से लैस करीब आधा दर्जन मंदिर का स्टाफ कुछ युवकों और उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि हाथ में डंडा लिए मंदिर के पुजारी कुछ लोगों पर बरसा रहे हैं. वह अपनी जान बचाकर मंदिर परिसर से भाग रहे हैं.

बताया जा रहा है कि सहारनपुर से एक परिवार मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था. मंदिर में पर्ची काटने और गाड़ी खड़ी करने को लेकर यात्रियों के परिवार का झगड़ा हो गया. देखते ही देखते बहसबाजी मारपीट में बदल गई. इसके बाद मंदिर के पुजारी और अन्य स्टाफ ने श्रद्धालुओं को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

युवकों ने पहले शुरू किया झगड़ा!

श्यामपुर थाना इंचार्ज नितेश शर्मा ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है. अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है. झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. मंदिर प्रबंधन का कहना है कि युवकों ने पहले झगड़ा और मारपीट शुरू की थी. मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस से शिकायत करने की बात कही गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811