Let’s travel together.

कुबेरेश्वरधाम पर नव वर्ष पर किए गए विशेष इंतजाम हर रोज हजारों की संख्या में आ रहे श्रद्धालु

0 126

 

विठलेश सेवा समिति ने किया श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। रविवार को भी करीब 70 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जिनको विठलेश सेवा समिति के द्वारा खिचडी सहित भोजन की प्रसादी का वितरण किया। वही सोमवार को नये वर्ष 2024 के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की दृष्टिगत यहां पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार प्रशासन और समिति ने व्यवस्था की है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन-पेयजल सहित अन्य के इंतजाम भी किए गए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम पर आने वाले श्रद्धालुओ का दर्शन पूजन कर कुशलता से अपने गंतव्य को रवाना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। मंदिर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर परिसर के अंदर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों की व्यवस्था के लिए इंतजाम किए है। जिससे अनावश्यक रूप से जाम न लगाए। वहीं रविवार को अवकाश होने के कारण नये साल की पूर्व संध्या पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन हो सके इसके लिए इंतजाम किए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811