Let’s travel together.

चावरा में मनाया गया स्कूल कैबिनेट अलंकरण समारोह

0 91

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

चावरा स्कूल में स्कूल कैबिनेट अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमें स्कूल के पूर्व छात्र मनीष पांडे को मुख अतिथि के रूप में बुलाया गया मनीष पांडे जो की 2002 के बेच के पास आउट छात्र हैं और वर्तमान समय में सोम बिसलेरी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं
इस वर्ष चावला स्कूल मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया कि हमारे स्कूल के पासआउट और छात्र ओर छात्राओ को जो अच्छे पदों पर पदस्थ हैं उन्हें स्कूल के कार्यक्रमों में गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया जाएगा ,उसी कड़ी में शुभारंभ कार्यक्रम में मनीष पांडे को अतिथि बनाया गया मनीष पांडे ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को कहा अनुशासन में रहकर आप अपनी तरक्की कर सकते हैं और अपने स्कूल का अपने शहर का नाम रोशन कर सकते हैं
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इन्हीं के चलते बीच में जो कैबिनेट का गठन हुआ उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई और अतिथि द्वारा उनको बैंच पहना कर उनके दायित्व सोपे गए ये कैंबिनेट आगामी सत्र 2024-25 में सभी कार्यक्रमो के सफल अयोजन संपन्न करायेगी ।
इस अवसर पर फादर मैनेजर अलेक्स ,प्राचार्य फादर साउंल तोपो और बाईस प्रिंसिपल सिस्टर तथा चुने हुए छात्रो/छात्राओ के पालक भी उपस्थित रहे।
फादर अपने स्वागत भाषण में सभी का अभिनंदन किया और कैबिनेट को स्कूल मैनेजमेंट और छात्रों के साथ मिलकर आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए बधाई दी ओर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व     |     भाई-भाई के प्रेम में छिपी है जीवन की सच्ची साधना-मुनि श्री       |     राज्यस्तरीय कुडो प्रतियोगिता में इधिका ने जीता स्वर्ण पदक     |     भोर की भस्म आरती से गूंजा चारूवा का गुप्तेश्वर धाम, प्राचीन शिवालय में उमड़ी श्रद्धा     |     अयोध्या क्षेत्र महिला इकाई का हरियाली महोत्सव उत्साह, संस्कृति और महिला शक्ति का बना प्रेरणादायी उत्सव      |     सृजन के नन्हें प्रहरियों ने बदली समाज की तस्वीर, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ खुद बने बदलाव की मिसाल     |     भाजपा नेताओं ने की नितिन गडकरी से भेंट     |     मोबाइल लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन के चित्रगुप्त मंदिर में राम कथा के सातवें दिन प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावुक वर्णन     |     युवाओं के हाथ लगा सरकारों को झुकाने का मंतर ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811