शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
ग्राम खैरी तालुका चौका में कुएं पर नहाने गए एक 50 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार खैरी ता. चौका गांव में 50 वर्षीय राजेंद्र लोधी उर्फ गुड्डू पिता मलखान सिंह लोधी आज सुबह कुएं पर नहाने के लिए गए थे। रस्सी-बाल्टी से वो कुएं से पानी निकाल रहे थे कि कुएं की पाट पर से अचानक उनका पांव फिसलने से वह कुएं के अंदर जा गिरे।उन्हें तैरना नहीं आने के कारण पानी में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
जब दूसरे व्यक्ति कुएं पर पहुंचे तो उन्होंने घटना देखकर परिजनों को सूचित किया। जिन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है और शव कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया ।
परिजनों द्वारा बताया गया कि राजेंद्र लोधी की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। वह मानसिक रूप से बीमार रहते थे। प्रतिदिन की भांति आज सुबह वह कुएं पर नहाने गए थे और यह दुखद घटना घटित हो गई ।