Let’s travel together.

शिवपुरी में बारिश का क्रम लगातार जारी, नदी-नाले उफान पर, लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे नाले

0 178

– दिनारा में जोरदार बारिश के कारण वने हालात

– बालखंडी नाला उफान पर, छह घंटे तक बाधित रहा यातायात

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। जोरदार बारिश होने के कारण नदी नाले उफान पर हैं। रविवार को सुबह से ही कोलारस क्षेत्र में कई ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव के कारण ग्रामीण जन परेशान देखे गए। इसके अलावा कल दिनारा में भी जोरदार बारिश हुई जिसके कारण यहां पर एक नाला पर पानी का जलभराव तेज हो गया जिसके कारण नाले से पानी ऊपर से होकर जाने लगा और इसी बीच लोग यहां पर अपनी जान जोखिम में डालकर इस नाले को पार करते हुए देखे गए।

दिनारा में बालखंडी नाला आया उफान –

दिनारा में कल से से जारी जोरदार बारिश के चलते पिछोर दिनारा रोड पर स्थित बालखंडी नाला उफान पर आ गया। नाले में उफान के कारण करीव छह घंटे तक मार्ग बाधित रहा। ग्रामीण जनों में बताया है कि दिनारा में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते सुबह 9 बजे से पिछोर दिनारा रोड पर कुचलीन के पास स्थित चालखंडी नाला उफान पर आ गया।

पानी उफान पर आते ही मार्ग हो गया बाधित-

नाला उफान पर आने के कारण मार्ग वाधित हो गया और करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहा। नाले में उफान के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चे स्कूलों तक नहीं पहुंच सके, और कई ग्रामीणों को वापस अपने-अपने गांव लौट कर जाना पड़ा। इसके अलावा यात्री बसें, दो पहिया, चार पहिया वाहन भी नाले में उफान के कारण नहीं निकल सके। कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर नाला पार करने का भी प्रयास किया, हालांकि दिनारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाले में उफान के दौरान लोगों को नाला पार करने से रोका। बाद में जब नाले का उफान कम हुआ तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।

कोलारस व बदरवास में सुबह से ही झमाझम बारिश जारी-

शिवपुरी जिले में रविवार को भी सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। जिले के कोलारस व बदरवास क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश के कारण कुटवारा, छापी गांव के ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर आ गए एवं ग्रामीण इलाकों के कई गांवों में जल भराव की स्थिति देखी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811